चुनावी सीजन में भाजपा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेरने की हर कोशिश कर रही है. भाजपा मुख्यमंत्री के गिल्ली डंडा खेलने, गेड़ी चढ़ने की खिल्ली उड़ाती रही है. छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक को लेकर भी वह कांग्रेस सरकार पर हमला करती रही है. नया मुद्दा मुख्यमंत्री के कैंडीक्रश खेलने का है. भाजपा ने कहा कि भूपेश मान चुके हैं कि इस बार उनकी सरकार जा रही है. इसलिए टिकट वितरण का टेंशन छोड़कर वे कैंडी क्रश खेल रहे हैं. भूपेश ऐसे मौकों पर कहां चूकते हैं भला. उन्होंने ट्वीट (एक्स) कर दिया कि भाजपा को तो उनके होने पर ही ऐतराज है.












