भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में 19 अक्टूबर को महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं तथा शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी-वर्ग को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु श्युवा संकल्प दिवसश् का आयोजन किया गया। सभी ने अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखने, बिना जाती, धर्म, भाषा का भेद किये एवं बिना लालच के मतदान करने का संकल्प लिया गया।












