भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में मिलेट्स कैफे के तहत गणित विभाग के विद्यार्थियों ने पोषण व स्वाद से भरपूर व्यंजन तैयार किया एवं पौष्टिक भोजन के स्टॉल लगाये गए। छात्र व छात्राओं ने अपने पाक कला का प्रदर्शन करते हुये आकर्षक ढंग से व्यंजनो को परोसा उसमें निहित पोषक तत्वों की जानकारी देते हुए बनाने की विधि भी साझा की।












