भिलाई। यह भिलाई के लिए गौरव का विषय है कि शहर के एक विद्यार्थी की दो पुस्तकें न केवल प्रकाशित हुई हैं बल्कि दुनिया भर में प्रशंसित भी हो रही है. जी हां! हम बात कर रहे हैं डीपीएस रिसाली के छात्र कृषांग सहारिया की. दो साल पहले 2022 में उसकी पहली पुस्तक डिटेक्टिव किड्स-1 प्रकाशित हुई थी. नोशन प्रेस द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक अमेजॉन पर बिकने लिए रखी गई और उसने दुनिया भर में धूम मचा दी.












