भिलाई। नेटवर्क मार्केटिंग की दुनिया में अपना अलग मुकाम बनाने वाले नेटवर्क मार्केटिंग एक्सपर्ट एवं मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा 29 मई को भिलाई आ रहे हैं. वे सबसे पहले एमजे कालेज में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे तथा शिक्षकों से चर्चा करेंगे. इसके बाद वे 98.3 मायएफएम द्वारा आयोजित माय एडुफेस्ट 2024 में शिरकत करेंगे.












