भिलाई। आपसी मारपीट में एक 23 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला हो गया. युवक के सीने में तेज धारदार हथियार घोंप दिया गया जो उसके फेफड़े को चीरता हुआ निकल गया. सामान्यतः ऐसे मामलों में थोराकोटोमी करने की जरूरत पड़ती है. पर हाइटेक हॉस्पिटल में दूरबीन पद्धति से युवक का इलाज कर दिया गया. युवक ही हालत अभी स्थिर है और वह तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहा है.












