भिलाई। हाइटेक हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने एक युवक के हाथ को काटे जाने से बचा लिया है. युवक के हाथ में, काम करने के दौरान कांच का एक टुकड़ा गहरा धंस गया था. इससे न केवल उसकी मुख्य नसें कट चुकी थीं बल्कि मांसपेशियों को थामने वाली कण्डराएं भी कट चुकी थीं. कलाई में लगी इस चोट के कारण हथेली और उंगलियां काली पड़ने लगी थीं.












