भिलाई. 60 वर्षीय एक पुरुष बढ़े हुए अंडकोष की समस्या लेकर हाइटेक हॉस्पिटल पहुंचा. स्थिति इतनी दर्दनाक थी कि वह कपड़े भी नहीं पहन पा रहा था. यह स्थिति अचानक उत्पन्न हुई थी. उसे पेशाब करने में भी दिक्कत हो रही थी और पेट फूल रहा था. जांच करने पर मरीज को एक्यूट प्रोस्टेटाइटिस से ग्रसित पाया गया.












