भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में एक पैड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महाविद्यालय की गर्ल्स एनसीसी ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना झा, डीन डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ शिल्पा कुलकर्णी सहित अन्य उपस्थित थे.












