मॉनसून अब मध्यभारत से जाने को है. इस बार मॉनसून के दौरान लगातार मूसलाधार बारिश, भूस्खलन, बाढ़, बादल फटने, शहरों में सड़कों पर नाव चलने की खबरें आती रहीं. जो इसे भोगते हैं केवल वही इसकी भयावहता का अंदाजा लगा सकते हैं. शेष लोगों की लिए यह केवल एक खबर होती है. पिछले कुछ वर्षों में ऐसी घटनाओं की संख्या और भयावहता, दोनों में वृद्धि हुई है.












