भारतीय रसोई घर केवल सेहत ही नहीं बल्कि औषधियों का भी खजाना है. कई प्रकार के दर्द का निवारण करने में ये सक्षम हैं. इन दर्द निवारकों में सेब का सिरका, अदरक, लहसुन, तुलसी की पत्तियां भी शामिल हैं. इनका इस्तेमाल पंजों, एड़ियों और टखनों के दर्द में आराम के लिए किया जा सकता है.












