रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) 21 से 23 जनवरी, 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में ‘लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन भारत अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (IICDEM)-2026’ के उद्घाटन की मेजबानी करेगा। इस तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के तत्वावधान में ‘इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट’ (IIIDEM) द्वारा किया जा रहा है।












