भिलाई। जिला पुलिस ने अपराध कम करने के लिए भीड़ भाड़ वाले मार्केट प्लेस और सूने मकानों और दुकानों की सघन निगरानी का फैसला किया है। इन स्थानों पर पुलिस पैट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम, भिलाई में जिला पुलिस कप्तान अमरेश मिश्रा व्दारा जिले के थानों में कार्यरत पैट्रोलिंग पार्टी कर्मियों की बैठक ली गई।












