मां ने सब्जियां बेचकर अपने बेटों को बना दिया डाक्टर
धमतरी। मतरी की मंगलीन बाई ने खुद कभी स्कूल का मुंह नहीं देखा। लेकिन, सब्जी बेचकर, कड़ी मेहनत और लगन से मंगलीन ने अपने दो बेटों को डॉक्टर बना दिया। मंगलीन आज भी सब्जी बेचती है। वे कहती हैं, काम में शर्म कैसा। आखिर इसी से बेटों को डाक्टर बना पाई।












