हॉर्सशू केकड़े का नीला खून 10 लाख रुपए लीटर. उत्तरी अमेरिका के समंदर में पाया जाने वाले हॉर्सशू केकड़े का खून चिकित्सा विज्ञान के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। इसका खून अन्य जीवों की तरह लाल रंग का नहीं बल्कि नीले रंग का होता है। लेकिन, यही नीले रंग का खून इस जीव के लिए उसकी जान का दुश्मन बन गया है। इसकी इसी खूबी की वजह से उसकी जान ली जा रही है।












