दंतेवाड़ा। मध्यप्रदेश के झाबुआ क्षेत्र में पाई जाने वाली कड़कनाथ प्रजाति की मुर्गियों को दंतेवाड़ा की आबोहवा भा गई है। यहां के किसान कड़कनाथ पालन से आर्थिक आय का नया स्रोत खोज निकाला है। अब इन मुर्गियों की मांग विदेशों से होने लगी है। हैदराबाद की एक कंपनी कड़कनाथ के मांस को पैकिंग कर विदेश निर्यात करेगा।












