बॉलिवुड ऐक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज ने हाल ही में खुलासा किया है कि एक समय डिप्रेशन की वजह से वह आत्महत्या करने के बारे में सोच रहीं थीं। अपने स्ट्रगल और डिप्रेशन के बारे में बात करते हुए इलियाना ने कहा, ‘डिप्रेशन एकदम सच है। यह एक दिमाग में एक तरह की केमिकल असमानता है और इसका इलाज जरूरी है।’












