हैदराबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका के हैदराबाद आने से पहले पुलिस शहर से भिखारियों को हटा रही थी। इस दौरान उसने कुछ ऐसी महिला भिखारियों को भी पकड़ा जो कि शानदार अमेरिकी एक्सेंट के साथ अंग्रेजी बोल रही थीं। इनमें से एक ग्रीन कार्ड होल्डर थी जबकि दूसरी महिला वहां एक मल्टीनेशनल में काम करती थी। उन्हें भीख मांगने की सलाह दरगाह से मिली थी।












