भिलाई। स्वनामधन्य स्वयंसिद्धा ग्रुप के तत्वावधान में 8 दिसम्बर को भिलाई क्लब सिविक सेन्टर में एक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। स्वयंसिद्धा के संगीत साहित्य संस्कृति महोत्सव 2017 की पहली कड़ी के रूप में आयोजित इस संगीत प्रतियोगिता में 5 साल से ऊपर के प्रतिभागी 5 आयु वर्गों में अपने हुनर का प्रदर्शन कर पाएंगे। यह जानकारी स्वयंसिद्धा ग्रुप की निदेशक सोनाली चक्रवर्ती ने यहां एक पत्रकारवार्ता में दी।












