भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के 80 वर्ष पूर्ण होने पर 15 से 20 दिसंबर तक प्रात: सत्र सुबह 6:30 से 8 बजे तक पीस आॅडिटोरियम, सड़क-2, सेक्टर-7, में तथा संध्या 7 से 8.30 बजे तक सेक्टर 6, पुलिस र्ग्राउंड में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस नि:शुल्क शिविर में अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउण्ट आबू की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका और मैनेजमेंट ट्रेनर ब्रह्माकुमारी उषा के तनावमुक्ति और सकारात्मकता के राजयोग के प्रेरक मंत्र के साथ संस्था की विकास यात्रा पर आयोजित प्रदशर्नी आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगी।












