रायपुर। इंजीनियरिंग फैकल्टीज़ को शिक्षण में सृजनात्मकता तथा नई पद्धति विकसित करने के मुद्देनजर रायपुर के नंदनवन के समीप स्थित संतोष रूंगटा कैम्पस के ऑडिटोरियम में एक इंटरेक्टिव प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में सीएसवीटीयू के फाउण्डर वाइस चांसलर तथा ओपीजेयू, रायगढ़ के चांसलर शिक्षाविद् डॉ. बी.के. स्थापक ने क्रियेटीविटी एण्ड इनोवेशन इन इंजीनियरिंग एजुकेशन विषय पर विभिन्न बिंदूओं पर प्रकाश डाला।












