भिलाई। छत्तीसगढ़ सरकार के केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज कहा कि डॉ रमन सिंह सरकार के 14 साल का कार्यकाल दुर्ग जिले के लिए बेमिसाल रहा। इस दौरान जिले को बहुत कुछ मिला और मिलने का यह सिलसिला अभी जारी रहने वाला है। ‘बेमिसाल 14 सालÓ के थीम पर श्री पाण्डेय सर्किट हाउस में जिले के पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अवधि में दुर्ग जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में जबरदस्त उछाल आया।












