भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको, भिलाई में स्वीप कार्यक्रम 2017 के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के मतदाता परिचय पत्र बनवाने हेतु नगर निगम, भिलाई के सहयोग से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवराज साहू, कमल ठाकुर, राहुल भोसले, कैलाश निहाल के सहयोग से सौ से अधिक विद्यार्थियों को फॉर्म 6 का वितरण किया गया तथा चालिस से अधिक विद्यार्थियों ने सारी औपचारिकताओं को पूरा करके फॉर्म जमा कराया।












