बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में अक्सर लोगों ने तांत्रिक और बैगा को दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलते देखा ही होगा। ये दावा करते हैं कि इनके तंत्र बल के चलते पांव जलते नहीं है। ये शक्ति इन्हें प्राप्त है। ऐसे में लोग इनके मुरीद हो जाते हैं। वहीं जब मुंगेली जिले की एसपी खुद अंगारों पर चलीं तो लोग दंग रह गए। इनके कारनामे की चर्चा जिले में खूब रहती है।












