भिलाई। सुपेला अस्पताल पर कांग्रेस का भूख हड़ताल जारी है। शसाकीय लाल बहादूर शास्त्री अस्पताल को सर्वसुविधा युक्त किये जाने एवं समस्याओं की निराकरण की मांग को लेकर पूर्व पार्षद ललाचंद वर्मा, पी वेकटेश्वर राव, जोगेंदर सिंह, केशव चौबे तीसरे दिन भूख हड़ताल पर बैठे। भूख हड़तालियों को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत बंजारे ने माला पहनाकर भूख हड़ताल पर बैठाया।












