भिलाई। रूआबांधा स्थित श्री पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भक्तों को संबोधित करते हुए परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने भिलाई के वातावरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में भीषण गर्मी में भी ताप का अहसास नहीं होता क्योंकि यहां बड़े पैमाने पर वृक्ष लगाए गए हैं। इसी तरह लोगों को अपने भीतर भी प्रेम का पौधा लगाना चाहिए तथा उसका पालन पोषण करना चाहिए। इससे संकट और शोक के क्षणों में भी मन शांत बना रहेगा।












