भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष गुलशन बघेल ने कहा है कि मोदी सरकार जनता को बेवकूफ समझने की गलती कर रही है। जस्टिस लोया की मौत को लेकर भी वह यही कर रही है। जस्टिस लोया के पुत्र अनुज लोया ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा है कि उनके पिता की मृत्यु में कुछ भी संदिग्ध नहीं है। जस्टिस लोया सोहराबुद्दीन फेक एनकाउंटर के आरोप की जांच कर रहे थे।












