भिलाई। कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय जेवरा-सिरसा के समीपस्थ ग्राम भटगांव में आयोजित सार्वजनिक समारोह से इस कदर प्रभावित हुए कि इसे ‘कलयुग में सतयुगÓ के प्रमाण की संज्ञा दे दी। श्री पांडेय खास तौर से इस बात को रेखांकित किया कि वे यहां के ग्रामीणों के आत्मीय व्यवहार का उल्लेख दूसरे आयोजनों में जरूर करेंगे।












