भिलाई। रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी में संतोष रूंगटा समूह द्वारा स्थापित वुमन सेल रेडियन्स के अंतर्गत महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता हेतु ब्रेस्ट कैंसर एण्ड ओवेरियन सिस्ट पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रचना अग्रवाल तथा डॉ. निवेदिता मण्डल ने व्याख्यान दिये।












