भिलाई। राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने शिक्षा के क्षेत्र में श्री गंगाजली एजुकेशन सोसाइटी के योगदान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। श्री पाण्डेय श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे।












