दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विभिन्न आयोजन किए गए। इसमें पोस्टर द्वारा दर्शाया गया कि प्रकृति के भविष्य पर ही हमारा भविष्य भी निर्भर है। ”विज्ञान-विकास और प्रगति का आधार’ विषय पर संगोष्ठी तथा पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की गई। भारत भवन भोपाल के सुविख्यात चित्रकार एवं चित्रों के माध्यम से विज्ञान के संदेशों को प्रस्तुत करने वाले अखिलेश जी के मुख्य आतिथ्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।












