भिलाई। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के महिला प्रकोष्ठ दीया वुमन विंग छत्तीसगढ़ द्वारा 8 मार्च 2018 को नारी सशक्तिकरण दिवस के रूप में सम्मान समारोह एवम नारी जागरण कार्यशाला का आयोजन भिलाई के मैत्री कॉलेज रिसाली में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता इंजी. विनीता ने नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि नारी ही परिवार एवम समाज की मेरुदंड है।












