जगदलपुर। पुरातात्विक महत्व की मूतिर्यों का गढ़ कहे जाने वाले केशरपाल में दुर्लभ मूतिर्यों के मिलने का क्रम जारी है। अब मनबोध यादव की बाड़ी में नाली खोदने के दौरान भगवान विष्णु सहित कंकालिन और दिगपाल की प्रतिमा और पुराने मंदिर के भग्नावशेष मिले है। इधर खेत में मिली भगवान विष्णु की एक और दुर्लभ प्रतिमा को ग्रामीणों ने बस्ती के तिराहे में रख दिया है । केशरपाल में पुरातन महत्व की वस्तुओं की उपेक्षा की एक और बानगी यह है कि एक शिलालेख को ग्रामीण ने अपनी बाड़ में सामान्य पत्थर की तरह लगा रखा है।












