महिला दिवस पर मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से किया वर्चुवल संवाद
देश की महान महिला विभूतियों के बहुरुप में नन्ही बालिकाओं ने किया अभिनय
गौरेला पेंड्रा मरवाही। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मल्टीपरपज हाई स्कूल पेण्ड्रा के असेंबली हॉल में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में महिलाओं का सम्मान किया गया। ज़िला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा थीं।
इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि, समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित विभिन्न विभागों के महिला अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम जनपद पंचायत बस्तर में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन में वर्चुवली रुप से शामिल हुए।
https://x.com/i/status/2030670615284441167
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की सभी महिलाओं को बधाई और शुभकांमनाए दी। मुख्यमंत्री ने जीपीएम जिले सहित धमतरी, सरगुजा, जांजगीर-चांपा और मोहला-मानपुर-चौकी जिले के महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों से वर्चुवली संवाद भी किए।
मुख्यमंत्री ने जीपीएम जिले की हितग्राही अनीता साहू से महतारी वंदन की राशि मिलने, राशि का क्या उपयोग करते हैं, बच्चों की पढ़ाई लिखाई एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी ली और उन्हे लगातार प्रगति करने की शुभकांमनाए दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त की राशि महिलाओं के खाते में अंतरित किए। इस योजना से जीपीएम जिले में 94 हजार महिलाए लाभान्वित हो रही हैं।
महतारी वंदन सम्मेलन को जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका परिषर गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे और जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाए कालान्तर से सम्मानित रही हैं, नारी सम्मान देश का सम्मान है, आज महिलाए पुरुषों के समकक्ष हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों में 60 प्रतिशत पदों पर महिलाए पदस्थ हैं।
महिला दिवस पर नन्ही बालिकाओं ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के साथ ही देश की महान महिला विभूतियों- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, किरण वेदी, इंदिरा गांधी, सावित्रि बाई फूले, सानिया मिर्जा एवं कल्पना चावला की बहुरुप पोशाक (फैन्सी ड्रेस) पहनकर अभिनय किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के विकास के लिए कराए जाने वाले गतिविधियों का प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही रस्सा-कस्सी, कबडडी आदि विभिन्न खेल गतिविधियों और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
#IWD #CM_Samvad












