ईरान-इजरायल युद्ध के चलते कोरबा में ठहर गया डामरीकरण का काम
कोरबा। ईरान-इजरायल युद्ध के चलते डामर का शार्टेज हो गया है। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने यह जानकारी यहां विकास कार्यों के भूमिपूजन के अवसर पर दी। उन्होंने कहा कि सड़कों का डामरीकरण स्वीकृत हो चुका है, राशि भी स्वीकृत की जा चुकी है पर डामर नहीं मिलने के कारण काम ठहरा हुआ है। श्री देवांगन यहां विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कोरबा शहर के सड़कों के डामरीकरण की चर्चा करते हुये उद्योग मंत्री श्री देवंागन ने कहा कि शहर की सभी सड़कों के डामरीकरण नवीनीकरण हेतु शासन द्वारा राशि स्वीकृत किये जाने के बाद निविदा आदि की कार्यवाही पूरी कर ली गई है। 2 प्रमुख सड़कों के डामरीकरण का भूमिपूजन भी किया जा चुका है किन्तु ईरान इजरायल युद्ध के परिणाम स्वरूप डामर मिलने में अत्यंत कठिनाई हो रही है। ठेकेदारों को डामर नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण डामरीकरण कार्य में देरी हो रही है, उन्होने कहा कि जैसे ही डामर की उपलब्धता बनेगी तेजी के साथ शहर की सड़कों का कायाकल्प कर दिया जायेगा। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव के आशीर्वाद से कोरबा में विकास कार्याे हेतु धनराशि की कोई कमी नहीं हो रही तथा कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है।
#Iran_Israel_War_Tar












