सामूहिक विवाह में साथ दिखीं सुरभि और चित्रलेखा, सादगी से जीता दिल
बागेश्वर धाम।कथावाचक देवी चित्रलेखा और नेता-अभिनेता मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि बागेश्वर धाम में 300 बेटियों के विवाह समारोह में साथ नजर आईं। उनके सादा- सिंपल रूप ने लोगों का दिल जीत लिया। चित्रलेखा यहां हाथों में मेहंदी रचा पीले अनारकली सूट में नजर आईं। वहीं भाजपा नेता और भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी का देसी रूप भी दिल जीत गया।
अब देवी चित्रलेखा हो या फिर सुरभि, दोनों हमेशा ही सादे अंदाज में नजर आती हैं, तभी तो इतने बड़े विवाह महोत्सव के लिए भी उन्होंने दिखावे का चक्कर छोड़ सिंपलिसिटी को चुना। वहीं, अब जैसे ही दोनों की तस्वीरें सामने आईं, तो सबकी नजरें उन पर ठहर गईं। जिसके लिए उन्होंने बिना किसी एक्स्ट्रा एफर्ट के ही कम एलिमेंट्स में खुद को सुंदर लुक दिया। जिससे आइडिया लेकर आप भी खुद को सिंपल कपड़ों में बेस्ट लुक दे सकती हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @chitralekhaji)
चित्रलेखा ने पीले रंग का अनारकली पहना था। इसे 3/4 स्लीव्स देकर बॉर्डर को सुनहरे गोटे से हाइलाइट किया और फ्लोरल पैच भी बना है। स्कर्ट को प्लीट्स देकर घेरदार बनाया। जिसका फ्लोइ पैटर्न लुक में एलिगेंस के साथ ही कंफर्ट का भी परफेक्ट डोज दे रहा है। चित्रलेखा ने अपने अनारकली को अलग- अलग रंग के दुपट्टे के साथ स्टाइल किया। पीले दुपट्टे को सुनहरे लेस से लाइनिंग पैटर्न बनाकर सजाया गया है, तो कॉटन का ग्रे दुपट्टा एकदम सादा- सा है। जिसके बॉर्डर को कटआउट डीटेलिंग देकर हाइलाइट किया।
वहीं सुरभि तिवारी गुलाबी रंग की रेशमी साड़ी में हमेशा ही तरह सिंपलिसिटी और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बो दिखा गईं। सुनहरी जरी से सजी गुलाबी साड़ी, चौड़ा बॉर्डर, और हाफ स्लीव्स मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया। जिसके बॉर्डर को साड़ी की तरह रखा और साड़ी को प्लीट्स में बांध वह पल्लू को दूसरे कंधे पर ओढ़े दिखीं।
साड़ी ही नहीं सुरभि ने स्टाइलिंग में भी कुछ एक्स्ट्रा या ओवर नहीं किया। वह स्टड इयररिंग्स पहने हुए हैं, तो हाथ में कंगन नजर आए। वहीं, माथे पर गुलाबी बिंदी, मांग में सिंदूर और खुले बालों के साथ मिनिमल पिंकिश टोन मेकअप वाला अंदाज प्यारा लगा। यहां उनकी प्यारी- सी मुस्कान पर भी दिल आ गया।
#DeviChitralekha #SurbhiTiwari #DressingSense












