33वीं जूनियर राष्ट्रीय फेंसिंग के लिए छत्तीसगढ़ की बालक बालिका टीम रवाना
भिलाई। उड़ीसा फेंसिंग एसोसिएशन द्वारा फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में 33वीं जुनियर राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका) का आयोजन जवाहरलाल नेहरु इंडोर स्टेडियम, कटक (उड़ीसा) में 5 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य की बालक एवं बालिका वर्ग की 28 सदस्यीय टीम भाग ले रही है। उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले जुनियर बालक एवं बालिका खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के नाम निम्नानुसार है:- जूनियर बालक टीम:- फाॅइल इवेन्ट: 1. हिमेश साहू (दुर्ग), 2. आयुष नेताम (दुर्ग), 3. अंशुल फब्यानी (रायपुर), 4. हर्ष रजक (दुर्ग), ईपी इवेन्ट: 5. ऋषभ गुप्ता (दुर्ग), 6. जनार्दन साहू (दुर्ग), 7. दीपांशु साहू (दुर्ग), 8. भूपेंद्र कुमार यादव (दुर्ग), सैबर इवेन्ट: 9. नवीन साहू (दुर्ग), 10. विनीत साहू (बिलासपुर), 11. अनुज चौहान (दुर्ग), 12. करनजीत सिंह आनंद (दुर्ग), 13. प्रशिक्षक श्री प्रवीण कुमार गाँवरे (रायपुर), 14. प्रबंधक श्री मोहनीश वर्मा (दुर्ग)
जूनियर बालिका टीम:- फाॅइल इवेन्ट: 1. कु. लावण्या साहू (रायपुर), 2. कु. अंशिका यादव (दुर्ग), 3. कु. पी. दिव्या रेड्डी (दुर्ग), 4. कु. धारणा ठाकुर (दुर्ग), ईपी इवेन्ट: 5. कु. रश्मान कौर धीमान (दुर्ग), 6. कु. रुपाली साहू (बिलासपुर), 7. कु. रीबा बैनी (रायपुर), 8. कु. तुलसी मानिकपुरी (दुर्ग), सैबर इवेन्ट: 9. कु. चांदनी साहू (दुर्ग), 10. कु. मर्लिन मेरी शिबू (रायपुर), 11. कु. नीतू यादव (रायपुर), 12. कु. तेजस्वनी मोहिले (दुर्ग), प्रशिक्षक श्री व्ही. जॉनसन सोलोमन (दुर्ग), 13. प्रबंधक कु. मोना पटेल (दुर्ग)
बालक एवं बालिका फेंसिंग टीम को खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जाने-आने का रेल्वे किराया एवं दैनिक यात्रा भत्ता प्रदान एवं ट्रैकसूट प्रदान किया गया। तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों एवं अधिकारियों को टी-शर्ट प्रदान किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य की जुनियर बालक एवं बालिका फेंसिंग टीम उक्त चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु 3 जनवरी 2026 को बस से कटक (उड़ीसा) के लिये रवाना होकर दिनांक 11 जनवरी 2026 को वापस आयेगी।
#33rdNationalJuniorFencing #ChhattisgarhFencingTeam #Cuttack












