पूर्वोत्तर की खास डिश : चिकन विथ फरमेंटेंड करील नागा स्टाइल
पूर्वोत्तर भारत एक ऐसी जगह है जहां जंगल और पहाड़ों के बीच लोग प्रकृति के काफी करीब रहते हैं। यहां का भोजन भी इससे अलग नहीं है। नागा ट्राइब के बीच एक ऐसी ही रेसिपी मशहूर है जिसे मैदानों में रहने वाले भी बड़े चाव से खाते हैं। एक ऐसी ही डिश है चिकन विथ फरमेंटेड करील। यह एक देसी, बिना तेल वाला स्टू है जिसमें ज़मीन से जुड़े और तीखे स्वाद होते हैं।

तैयारी का समय: 15 मिनट | पकाने का समय: 35 मिनट |
सामग्री: 500 ग्राम चिकन, मध्यम आकार के टुकड़ों में कटा हुआ | 1/2 कप फर्मेंटेड करील (बांस का अंकुर) कटे हुए | 1 बड़ा टमाटर, कटा हुआ | 1-2 आलू, छीलकर आधे कटे हुए (वैकल्पिक) | 2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट | 4-5 हरी मिर्च, बीच से कटी हुई | स्वादानुसार नमक | सजावट के लिए ताज़ा हरा धनिया |
पकाने का तरीका: भारी तले वाले बर्तन या कड़ाही में चिकन के टुकड़े, बैम्बू शूट, कटे हुए टमाटर, आलू, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें। स्वादानुसार नमक मिलाएं। आंच को मध्यम-धीमा करें, ढक्कन से ढक दें और मिश्रण को पकने दें। चिकन और सब्ज़ियां अपना प्राकृतिक रस छोड़ेंगी। लगभग 25-30 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें जब तक कि चिकन नरम न हो जाए और आलू पूरी तरह से पक न जाएं। ढक्कन हटाएं, ताज़ा हरा धनिया डालें और 2 मिनट और पकने दें। स्टीम्ड राइस (उबले हुए चावल) के साथ गरमा-गरम परोसें।
#Naga_Dish #Chicken_Bamboo_Shoot












