पंडरिया में भावना बोहरा ने कराई 65 लोगों की स्वधर्म वापसी

पंडरिया में भावना बोहरा ने कराई 65 लोगों की स्वधर्म वापसी

विधायक की पहल पर अब तक 265 लोग सनातन धर्म में लौटे

कबीरधाम। जिले की पंडरिया विधानसभा में एक बार फिर धर्मवापसी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वनांचल गांव दमगढ़ में हुए इस कार्यक्रम में 65 आदिवासी महिला-पुरुषों ने अपने मूल सनातन धर्म में वापसी की। यह कार्यक्रम पंडरिया विधायक भावना बोहरा की पहल पर हुआ। आयोजकों के अनुसार, भावना बोहरा के प्रयासों से अब तक कुल 265 लोगों की धर्मवापसी कराई जा चुकी है।

पंडरिया में भावना बोहरा ने कराई 65 लोगों की स्वधर्म वापसी

विधायक का कहना है कि आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य अपने मूल धर्म में लौटने वाले परिवारों को सम्मान और सामाजिक स्वीकार्यता देना है। धर्मवापसी करने वाले आदिवासी परिवारों का पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा ने खुद लोगों के पैर पखारकर सम्मान किया और उन्हें उपहार भी भेंट किए।

धर्मवापसी करने वाले लोगों ने बताया कि बीमारी, आर्थिक परेशानी, कठिन हालात की वजह से वे पहले दूसरे धर्म से जुड़े थे। अब सही जानकारी मिलने और स्थानीय प्रयासों के कारण वे अपने मूल सनातन धर्म में लौटे हैं, जिससे उन्हें मानसिक शांति और संतोष मिला है।

विधायक भावना ने कहा कि स्थानीय लोगों का आरोप है कि आदिवासी इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की कमी का फायदा उठाकर लंबे समय से धर्मांतरण हो रहा है। बीमारी ठीक करने और आर्थिक मदद जैसे वादों से लोगों को बहकाया जाता रहा है। दिवासी समाज की आस्था और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा जरूरी है, धर्मवापसी किसी के खिलाफ नहीं है। भ्रम या लालच में धर्म बदलने वालों को सही जानकारी देकर उनके मूल विश्वास से जोड़ा जा रहा है।

विधायक ने कहा कि सरकार और समाज को मिलकर आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के अवसर बढ़ाने होंगे। इसी दिशा में दुर्गम इलाकों के लिए जहां एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती, वहां दो बाइक एंबुलेंस का उद्घाटन भी किया गया। फिलहाल पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में धर्मांतरण और धर्मवापसी को लेकर सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर चर्चा तेज बनी हुई है।

#SanatanVapsi #Pandariya #BhavnaBohra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *