फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में पद्मश्री शमशाद बेगम का सम्मान
दुर्ग। शासकीय डाॅ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम लैंगिंक समानता के राजदूत के रूप में संकाय सदस्यों का उन्नयन कार्यक्रम का आयोजन डाॅ. रंजना श्रीवास्तव प्राचार्य के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री शमशाद बेगम की गरिमामय उपस्थिति रहीं।इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा उनका सम्मान किया गया। पद्मश्री शमशाद बेगम ने कहा – कि महिलाएं हर क्षेत्र में कार्य कर रहीं हैं किन्तु आज भी उनके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार होता है, उन्होंने समाज में नारियों को सम्मान दिलाने के लिए महिला कमांडो की स्थापना की। जो छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में सक्रिय होकर कार्य कर रही है।जिससे नारियों में जागरूकता आई है। नारियां ही समाज में बदलाव ला सकती है।
प्राचार्य डाॅ. रंजना श्रीवास्तव ने कहा- कि लैंगिक समानता की शुरूआत घर से प्रारंभ होनी चाहिए। घर के छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास बेटा-बेटी के अंतर को घर में ही दूर कर दें, तो यह समाज के परिवर्तन का कारक होगा। माॅ परिवार की प्रथम गुरू है। उनके द्वारा की जाने वाली पहल समाज में बदलाव लाने की कड़ी में महत्वपूर्ण कदम होगा। कार्यक्रम की संयोजक डाॅ. रेशमा लाकेशने कहा-कि लैंगिक समानता आज के समाज की महत्वपूर्ण आवश्कयता है, समाज के सभी क्षेत्रों में इसकी बात होनी चाहिए। शिक्षा समाजिक परिर्वतन का सशक्त माध्यम है।इसलिए हमें इस दिशा में पहले प्रयास करना चाहिए और यह कार्यक्रम ऐसा ही प्रयास है जिसके माध्यम से हम संकायों को प्रशिक्षित कर इस दिशा में समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहें है। डाॅ. यशेश्वरी ध्रुव ने मुख्य अतिथि पद्मश्री शमशाद बेगम का परिचय प्रस्तुत किया। इसअवसर पर डाॅ. अमिता सहगल, डाॅ. मीनाक्षी अग्रवाल, डाॅ. के.एल. राठी, डाॅ. रीमारानी दास, समस्त सहायक प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता, जनभागीदारी शिक्षक तथा समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. मिलिन्द अमृतफले तथाआभार प्रदर्शन डॉ सुषमा यादव ने किया।
#GirlsCollegeDurg #GenderSenstization












