माउंट एवरेस्ट फतह कर अमिता श्रीवास ने बढ़ाया छ्त्तीसगढ़ का गौरव

माउंट एवरेस्ट फतह कर अमिता श्रीवास ने बढ़ाया छ्त्तीसगढ़ का गौरव

जांजगीर चांपा। जिले की प्रतिभाशाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने विश्व की सर्वाेच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराकर जिले एवं प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का नया अध्याय रचा है।

एवरेस्ट अभियान से सफलतापूर्वक लौटने के बाद सुश्री अमिता श्रीवास ने कलेक्टर जन्मेजय महोबे से सौजन्य भेंट कर अपने साहसिक अभियान के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री महोबे ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमिता की उपलब्धि पूरे जिले और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करते हुए विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचना उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, समर्पण और साहस का परिचायक है।

कलेक्टर ने कहा कि अमिता श्रीवास की सफलता युवाओं, विशेषकर बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

#Amita_Srivas_Mt.Everest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *