पटेल जयंती पर कॉन्फ्लुएंस कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन

पटेल जयंती पर कॉन्फ्लुएंस कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन

राजनांदगांव। कॉन्फ्लुएंस महाविद्यालय, की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस), सतर्कता जागरूकता सप्ताह, मतदाता जागरूकता एवं नशा मुक्त समाज अभियान के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान भ्रष्टाचार मुक्त समाज, नशा उन्मूलन एवं सशक्त मतदान के संदेश को विभिन्न शैक्षणिक, रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुँचाया गया।

सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा एवं मतदाता शपथ में ईमानदारी, भ्रष्टाचार मुक्त समाज एवं निष्पक्ष मतदान की शपथ ली। कार्यक्रम अधिकारी विजय मानिकपुरी द्वारा विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक शपथ एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।

पोस्टर, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता विषय “भ्रष्टाचार उन्मूलन, नशा मुक्त भारत एवं मेरा वोट-मेरा अधिकार” रहा। विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता पर आकर्षक पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें ‘नो योर वोट’ एवं ‘नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो’ जैसे संदेशों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

जागरूकता रैली, यूनिटी रन एवं नुक्कड़ नाटक महाविद्यालय द्वारा भव्य जागरूकता रैली एवं यूनिटी रन निकाला गया। विद्यार्थियों ने “भ्रष्टाचार हटाओ – देश बचाओ, नशा मुक्त हो अपना गांव, वोट डालने जाना है – अपना फर्ज निभाना है” जैसे नारों के साथ भ्रमण किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को नशा, भ्रष्टाचार और वोट के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि “सतर्कता ही भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी दवा है और मतदान ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। युवा अगर नशे से दूर रहकर ईमानदारी से वोट करेगा, तभी विकसित भारत @2047 का सपना पूरा होगा। प्राचार्य डॉ. रचना पांडे ने कहा कि एक जागरूक नागरिक ही भ्रष्टाचार मुक्त और नशा मुक्त समाज बना सकता है। आपका वोट आपकी आवाज है, इसका सही उपयोग करें और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहें। डायरेक्टर डॉ. मनीष जैन ने कहा कि कॉन्फ्लुएंस महाविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण का कार्य भी कर रहा है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं सैकड़ों स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही।

#Confluence_College_Rajnandgaon

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *