पाटणकर कन्या महाविद्यालय दुर्ग में नशा मुक्ति पर व्याख्यान का आयोजन
दुर्ग। शासकीय डाॅ वा वा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग मे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा मुक्त भारत पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। नशा मुक्त भारत का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. रंजना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन मे संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में छात्राओं की महत्वपूर्ण योगदान हेतु प्रेरित करना।
छात्रायें तम्बाकू , शाराब, मादक पदार्थ एवं अन्य नशीले पदार्थो के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, समाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में परिवार के साथ समाज को भी जागरूक करें।
अर्जुन्दा महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ0 सोमाली गुप्ता ने कहा कि सकारात्मक गतिविधयों में भाग लेते हुए आकर्षक व्यक्तित्व का निर्माण करने के लिए हमें नशापान से दूर रहना है। नशा समाज एवं व्यक्ति को निरन्तर नकारात्मकता की ओर ले जाते है। अतः छात्राओं को नकारात्मकता के दुष्प्रभावों के बारें में अपने आस पास के लोगों को जानकारी देकर नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वंदना बंजारे ने किया। आभार प्रदर्शन डाॅ. सुषमा यादव ने किया। डाॅ यशेश्वरी ध्रुव के संयोजन में कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महाविद्यालय की छात्रायें उपस्थित रहीं।
#Girls_College_Durg












