बेमेल इश्क का खौफनाक अंजाम, गला रेता फिर कर ली खुदकुशी
कोरबा। बिलासपुर के उरगा थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। एक शादी शुदा युवक ने यहां अपनी प्रेमिका के गले पर धारदार हथियार से वार किया और फिर अपना गला रेतकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने युवक का घायल युवती को अस्पताल में दाखिल किया है जहा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक के शव को कब्जे में ले लिया है।
उरगा के संडेल गांव में इस वीभत्स कांड को अंजाम दिया गया है। घायल लड़की ने बिलासपुर में अपने परिजनों को चैटिंग के जरिए घटनाक्रम की जानकारी दी। लोकेशन भेजकर कहा कि मेरी जान बचा लो, इसी लोकेशन को परिजनों ने बिलासपुर के कोतवाली थाना को फॉरवर्ड किया। उरगा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शव को रिकवर किया और युवती को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।
युवती की पहचान 22 वर्षीय निशा उर्फ प्रतीक्षा के तौर पर हुई है. वह बिलासपुर जिले के कश्यप कॉलोनी में रहती है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय शुभम नायडू, सरकंडा, बिलासपुर का निवासी है। वह शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। कुछ समय से उसका अपनी पत्नी से अनबन है।
घटना के दिन युवती रात के लगभग 9:00 बजे अपने घर से निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने बिलासपुर जिले के कोतवाली थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। देर रात उरगा थाना पुलिस और कोरबा पुलिस के कंट्रोल रूम को बिलासपुर जिले के कोतवाली थाना पुलिस से पॉइंट मिला। बताया गया कि बिलासपुर की एक युवती उरगा थाना क्षेत्र के एक नाले के पास खून से लथपथ अवस्था में पड़ी हुई है। उरगा थाना पुलिस देर रात मौके पर पहुंची. जहां युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। जबकि युवती गला काटे जाने के बाद बेहद गंभीर अवस्था में थी।
#GirlfriendMurder #Suicide #Lovemurder












