मातृशक्ति फाउंडेशन व भिलाई महिला समाज ने बच्चों को दी स्टेशनरी

मातृशक्ति फाउंडेशन व भिलाई महिला समाज ने बच्चों को दी स्टेशनरी

भिलाई। छात्राओं की शिक्षा को समर्पित मातृशक्ति फाउंडेशन एवं भिलाई महिला समाज की स्मृति नगर इकाई ने आज कोसानगर स्थित ज्योतिबा फुळे स्कूल में 43 बच्चों को साल भर के लिए स्टेशनरी प्रदान किया। बच्चों को विषयवार कापियां, पेंसिल एवं कलरिंग की सामग्री प्रदान की गई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए।

भिलाई महिला समाज अपने प्रारंभिक दिनों में बच्चों की अनौपचारिक शिक्षा से जुड़ा रहा है। समाज का महिलाओं के आर्थिक सामाजिक उत्थान  में भी बड़ा योगदान रहा है तथा वे महिला सशक्तिकरण के अनेक प्रकल्पों का संचालन करता है। इसी तरह मातृशक्ति फाउंडेशन भी विगत तीन वर्षों से विभिन्न शासकीय तथा अनुदान प्राप्त स्कूलों में वंचित तबके की छात्राओं को शिक्षण सामग्री का सहयोग प्रदान करती आ रही है।

ज्योतिबा फुळे स्कूल में शिक्षण सामग्री प्रदान करने इन दोनों संगठनों ने संयुक्त रूप से योजना बनाई। शुक्रवार की सुबह इन संगठनों से जुड़ी सुजाता मिश्रा, अंजू चंदनिहा, भारती श्रीवास्तव, डॉ  अलका दास, तृप्ति अग्रवाल, कोमल नायक, गीता श्रीवास्तव, नीलिमा मिश्रा शाला पहुंचीं। शाला के प्राचार्य अरुण साहू,  प्रतिभा साहू, डायरेक्टर नील कमल सोनी की उपस्थिति में सभी छात्राओं को शिक्षण सामग्री भेंट की गई।

#Matri_Shakti_Foundation #Bhilai_Mahila_Samaj_Smriti_Nagar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *