फोर्ब्स के गेम चेंजिंग लीडर्स में शामिल हुए दुर्ग के मनीष पारख

फोर्ब्स के गेम चेंजिंग लीडर्स में शामिल हुए दुर्ग के मनीष पारख

भिलाई। फोर्ब्स इंडिया ने भारत के गेम चेंजिंग लीडर्स की सूची जारी की है। इस सूची में भारत के कई दिगज्जों के साथ ही दुर्ग के मनीष पारख को भी शामिल किया गया है। उन्हें इस सूची में दूसरे स्थान पर रखा गया है। श्री पारख मेघ गंगा ग्रुप के चेयरमैन है। श्री पारख ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “आप सभी के साथ, विश्वास का यह परिणाम मेरे और मेरे परिवार के लिए हर्ष और उल्लास का विषय है । इस भरोसे को बनाए रखने के लिए मैं सदैव कर्तव्यबद्ध रहूँगा ।”

श्री पारख ने कहा कि निरंतर प्रयास और साफ़ नियत या सेवा भाव से अपने कार्य में लगे रहने के लिए मैं स्वयं को और अपनी टीम को हमेशा प्रेरित करता हूँ । बड़े और स्थायी सफलता का यही मूलमंत्र है। आप ईमानदारी से प्रयास करते हैं तो लाखों लोगों के जीवन को छूते है और उन्हें प्रभावित करते हैं।

फ़ोर्ब्स मैगज़ीन में उनकी यह उपलब्धि के लिए पूरा शहर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। मेघ गंगा ग्रुप दुर्ग शहर की एक प्रख्यात व्यवसायिक समूह है, जिसके नींव मनीष पारख ने रखी। यह समूह समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने प्रतिबद्ध है। समूह द्वारा अविश एडुकॉम, लाइफकेयर डायग्नोसिस – NABL, NABH की मान्यता, महावीर ज्वैलर्स, जयदीप गैस एजेंसी, डिजाइनो डिज़ाइन एनीथिंग, TISD – द इंटरनेशनल स्कुल ऑफ़ डिज़ाइन, FADE एवं KAC- गेटवे ऑफ ग्लोबल एजुकेशन जैसे संस्थान आते है, मेघ गंगा ग्रुप के ये सभी स्तंभ सामुदायिक विकास और सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

बीते कुछ महीनों में इनके विशेष कार्य हेतु प्राइड ऑफ़ इंडिया एवं भारत प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय धन्वंतरि सम्मान से भी मनीष पारख जी को सम्मानित किया जा चुका है ।

https://www.forbesindia.com/article/upfront/brand-connect/game-changing-leaders-you-should-know-about/2992073/1

पिछले 2 वर्ष 2025-26 में मनीष पारख के निर्देशन में :
1.⁠ ⁠मोर शहर मोर जिम्मेदारी के अंतर्गत दुर्ग शहर के गांधी चौक , शहीद चौक दुर्ग, राजेंद्र प्रसाद चौक, Y शेप ब्रिज स्थित चौक का पुनर्निर्माण।
2.⁠ ⁠स्वच्छता के मापदण्डों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यपाल छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मानित ।
3. स्वास्थ क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु धन्वंतरि अवार्ड से सम्मानित किया गया।
3.⁠ ⁠मेघ गंगा ग्रुप में TISD , FADE, VANNAKHAM & चॉकलेट स्टोरी, KAC- गेटवे ऑफ़ ग्लोबल एजुकेशन जैसे नए उपक्रम जुड़े ।
4.⁠ ⁠लाइफकेयर डायग्नोसिस में नवीन टेक्नोलॉजी और महत्वपूर्ण मशीनों का इंस्टालेशन किया गया ।

#Forbes_Game_Changers #Manish_Parekh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *