मनोज तिवारी ने खुद को घोषित किया मैनपाट का ब्रांड अम्बेसेडर

मनोज तिवारी ने खुद को घोषित किया मैनपाट का ब्रांड अम्बेसेडर

सरगुजा। मैनपाट महोत्सव 2026 के पहले दिन सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में समा बांधा। उन्होंने मैनपाट को लेकर खास गीत भी गाया और मंच से कहा कि आज से मैं मैनपाट के ब्रांड एम्बेसडर हूं। मनोज तिवारी ने लोगों से अपील की कि दुनिया भर के लोग मैनपाट की खूबसूरती देखने जरूर आएं। पहले दिन मनोज तिवारी के अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।

महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन की शुरुआत शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में हुई। पहले दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी गायक मनोज तिवारी, छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी और ओडिशा के लोक संस्कृति कलाकारों ने मंच पर प्रस्तुति दी।

भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने मां महामाया की वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मनोज तिवारी ने मैनपाट के प्रसिद्ध ‘उल्टा पानी’ पर भी गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा, “आज से मैं मैनपाट का ब्रांड एम्बेसडर हूं। पूरी दुनिया को मैनपाट देखना चाहिए।”

मनोज तिवारी ने अपने सुपरहिट वायरल गीत ‘रिंकिया के पापा…’ के साथ वेब सीरीज ‘पंचायत’ के चर्चित गीतों पर भी प्रस्तुति दी। इसके अलावा उन्होंने कई पुराने भोजपुरी गीतों को भी मंच पर पेश किया, जिस पर दर्शक झूमते नजर आए।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी ने भी अपनी गायकी से समां बांध दिया।

#ManojTiwari #MainpatMahotsava

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *