कोंडागांव में अग्निवीर भर्ती रैली के लि 1 अप्रैल तक करें आवेदन

कोंडागांव में अग्निवीर भर्ती रैली के लि 1 अप्रैल तक करें आवेदन

कोंडागांव। भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के इच्छुक अविवाहित पुरूष उम्मीदवारों को 01 अप्रैल 2026 तक विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसमें अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वी में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है एवं प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है), अग्निवीर (क्र्लक / स्टोर कीपर तकनीकी) (शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में कक्षा 12वी में न्यूनतम 60 प्रतिशित अंक एवं प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है), अग्निवीर तकनीकी (शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वी (विज्ञान, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय) में में 50 प्रतिशत अंक एवं प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है) एवं अग्निवीर ट्रेडमेन (शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वी/8 वी उत्तीर्ण होना आवश्यक है एवं प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है) के पदों में भर्ती की जायेगी। (सभी पदों हेतु निर्धारित आयु 172 वर्ष से 22 वर्ष है, आवेदक का जन्मतिथि दिनांक 01.07.2005 से 01.07.2009 के मध्य होना चाहिए।) इस भर्ती के नियम एवं अहताएँ भारतीय थल सेना द्वारा निर्धारित है। इस रैली में सम्मिलित होने के लिये भारतीय थल सेना के वेब साईट www.joinindianarmy.nic.in में दिनांक 13.02.2026 से 01.04. 2026 तक ऑनलाईन पंजीयन करवाना आवश्यक है। आवेदक अपना पंजीयन इंटरनेट के माध्यम से स्वंय कर सकते हैं या किसी इंटरनेट कैफे/सी.एस.सी./ इंस्टीट्यूट/के माध्यम से करवा सकते हैं। अधिक जानकारी और समस्या के लिये कार्यालयीन समय में सेना भर्ती सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

#AgniveerBhartiRally #Kondagaon

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *