41वें चक्रधर समारोह 14 सितंबर से, कबड्डी और कुश्ती के लिए समिति गठित

41वें चक्रधर समारोह 14 सितंबर से, कबड्डी और कुश्ती के लिए समिति गठित

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 41वें चक्रधर समारोह-2026 का आयोजन 14 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक रामलीला मैदान में किया जाएगा। जिला प्रशासन ने भव्य स्तर पर शास्त्रीय संगीत, नृत्य और पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए विशेष समितियों का गठन कर दी हैं।

कलेक्टर एवं चक्रधर समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी ने कबड्डी एवं कुश्ती खेल आयोजनों के लिए अलग-अलग समितियों के गठन का आदेश जारी किया है। यह समिति कबड्डी एवं कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन, खिलाड़ियों की सुविधा, तकनीकी व्यवस्थाओं, प्रतियोगिता संचालन एवं अन्य आवश्यक पहलुओं पर अपने सुझाव प्रस्तुत करेगी। हालांकि आयोजन से जुड़े अंतिम निर्णय चक्रधर समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष द्वारा लिए जाएंगे।
कबड्डी खेल आयोजन समिति में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की सहायक संचालक प्रतिमा सागर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। समिति में राजपरिवार के प्रतिनिधि देवेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक कोषालय अधिकारी  पुष्पेन्द्र चन्द्रा, अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक राजेश पटनायक, क्रीड़ा अधिकारी सौरभ प्रधान, व्यायाम शिक्षिका विनीता पाणि तथा सहायक पुलिस उप निरीक्षक राजेश पटेल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
कुश्ती प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए गठित समिति की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे करेंगे। समिति में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग श्रीकांत दुबे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह समिति में राजपरिवार के प्रतिनिधि देवेन्द्र प्रताप सिंह, डीएमसी राजीव गांधी शिक्षा मिशन नरेन्द्र चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महेश पटेल, दिनेश जायसवाल, बलबीर शर्मा एवं श्याम सोनी को सदस्य बनाया गया है।

#chakradhar_samaroh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *