पीलिया के गंभीर मरीज का हाइटेक में सफल इलाज, केवल 5 फीसद ही बचते हैं
भिलाई। लिवर सिरोसिस के एक ऐसे मरीज का हाइटेक सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल में सफल इलाज किया गया जिसकी हालत अत्यंत गंभीर थी। मरीज को अचेतावस्था में हॉस्पिटल लाया गया था। मरीज को निमोनिया भी था। शराब के आदि इस मरीज को पीलिया ने पूरी तरह से जकड़ रखा था। 10 दिन आईसीयू में वेन्टीलेटर पर रहने के बाद उसकी जान बच गई।
गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ आशीष देवांगन ने बताया कि 35 वर्षीय यह युवक शराब का आदि था। उसके लिवर की हालत अत्यंत खराब थी। रक्तचाप लगातार गिर रहा था। मरीज सांस नहीं ले पा रहा था। घर वालों के अनुसार मरीज का पेशाब भी बंद था। मरीज की छाती में संक्रमण था।
मरीज को तत्काल आईसीयू में शिफ्ट किया गया तथा उसे वेंटीलेटर पर डाला गया। लिवर सपोर्ट के लिए दवाइयां शुरू की गईं। निमोनिया और छाती के संक्रमण का इलाज प्रारंभ किया गया। ऐसे मरीजों की सर्वाइल रेट बहुत कम होती है, लगभग 5 प्रतिशत। पर मरीज पर दवाइयों ने अच्छा असर दिखाया और 10 दिन बाद वह सकुशल आईसीयू से बाहर निकल आया।
डॉ देवांगन ने बताया कि मरीज का जीवन बचाने में छाती रोग विशेषज्ञ डॉ ए. अंसारी, इंटेंसिविस्ट डॉ मौसम खूबवानी, डॉ नीलिमा बम्बोडे एवं आईसीयू स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#Liver_Cirrhosis #Hitek_Super_Speciality_Hospital












